पूर्व सीएम कमलनाथ की सोमवार को होगी वापसी, सोनिया गांधी से मुलाकात को समझा जा रहा बेहद खास

पूर्व सीएम कमलनाथ की सोमवार को होगी वापसी, सोनिया गांधी से मुलाकात को समझा जा रहा बेहद खास

पूर्व सीएम कमलनाथ की सोमवार को होगी वापसी, सोनिया गांधी से मुलाकात को समझा जा रहा बेहद खास
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 17, 2021 10:15 am IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। पूर्व सीएम कमलनाथ सोमवार को दिल्ली से वापस लौटेंगे। 10 जनपथ में सोनिया गांधी से अहम मुलाकात के बाद अब उनकी वापसी होगी। 

पढ़ें- कलयुग का ‘कुंभकर्ण’ 300 दिनों तक लगातार सोता है, पत्नी परेशान, डॉक्टर्स हैरान

मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र की रणनीति तैयार करने विधायकों की बैठक लेंगे। उपचुनाव संबंधी बैठकें भी लेंगे। वहीं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी की समीक्षा करेंगे।

पढ़ें- Which vaccine is best for coronavirus ? भारत की स्व…

बता दें पूर्व सीएम कमलनाथ दिल्ली में 10 जनपथ में सोनिया गांधी के निवास में उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कमलनाथ की सोनिया गांधी से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

पढ़ें-Ayesha Takia pics after lip surgery : होठों की सर्.

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए उनके साथ चर्चा हुई। कमलनाथ गांधी परिवार के काफी करीबी और बेहद खास और वफादारों में से माने जाते हैं। इसलिए अध्यक्ष पद की चर्चा में उनके नामों की चर्चाएं भी काफी तेज रही है। 


लेखक के बारे में