रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्र लिखकर कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों से छत्तीसगढ़ के मजदूरों की सहायता करने और कोरोना संकट व लॉकडाउन की वहज से फंसे लोगों को भोजन आवास सहित अन्य सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है।
ये भी पढ़ें:कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से छत्तीसगढ़ को मिलेगी हरसंभव मदद
प्राप्त जानकारी के आधार पर डॉक्टर रमन सिंह ने चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को मदद हेतु पत्र लिखा है। रमन सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह,महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को मजदूरों की मदद हेतू पत्र लिखा है।
ये भी पढ़ें: इंदौर की माही पाठक ने किया परिवार का नाम रोशन, कोरो…
पत्र के अनुसार तेलंगाना में 12 मजदूर, मध्यप्रदेश में 12 मजदूर, गुजरात में 60 मजदूर और महाराष्ट्र में मजदूरों की संख्या करीब 15000 है। जो कि कोरोना संकट के समय लॉकडाउन के वजह से विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं।