भोपाल। मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद यानी करीब 14 साल बाद बीजेपी दफ्तर पहुंची। जहां 14 साल के वनवास के बाद उमा भारती बीजेपी दफ्तर पहुंची हैं। बता दे कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद से उमा भारती बीजेपी कार्यालय नहीं गईं थीं।
ये भी पढ़ें: मिलावटखोरों के खिलाफ कांग्रेस संगठन शुरू करेगा बड़ी मुहिम, कांग्रेस उपभोक्ता फोरम की टीमें
बीजेपी दफ्तर पहुंचकर उमा भारती ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ”मैं अपनी बहन सुषमा स्वराज के निधन पर तीन दिन तक शोक मनाऊंगी, साथ ही कहा कि सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर में अस्वस्थ हुईं, और यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार में नहीं जा पाई”।
ये भी पढ़ें: पूर्व गृहमंत्री और भाजपा विधायक ने कहा, भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षण के
उमा भारती ने कहा कि वो एक आदर्श गृहणी के साथ सफल राजनेता थीं। उन्होंने इस धारणा को गलत साबित कर दिया कि एक अच्छी गृहणी अच्छी राजनेता नहीं हो सकती हैं। इस दौरान उमा भारती बोलते हुए भावुक होकर कहा कि वो मेरे से 9 साल बड़ी थीं, लेकिन मेरी मां जैसी थीं’। साथ ही कहा कि मैंने उनसे संयम धैर्य सीखा है।