उद्घाटन का विरोध कर रहे पूर्व विधायक को कुछ इस तरह उठा ले गई पुलिस, देखिए वीडियो

Ads

उद्घाटन का विरोध कर रहे पूर्व विधायक को कुछ इस तरह उठा ले गई पुलिस, देखिए वीडियो

  •  
  • Publish Date - February 23, 2019 / 10:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

आरंग। रेस्ट हाउस भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान यहां उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय आमने-सामने हो गए। हंगामे के चलते पुलिस ने पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें उठाकर ले गए।

पूर्व विधायक मार्कण्डेय ने आरोप लगाया कि पहले ही उद्घाटन किए जा चुके भवन का ही मंत्री डहरिया दोबारा उद्घाटन कर रहे हैं। पूर्व विधायक का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने मंत्री के सामने अपनी आपत्ति रखी तो उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।

यह भी पढ़ें : आर्मी कैप्टन ने किया सुसाइड, अपने साथ हुए धोखे से परेशान होकर उठाया घातक कदम 

हंगामे को देखते हुए पुलिस पूर्व विधायक को आरंग रेस्ट हाउस से उठाकर ले गए। वहीं नवीन मार्कण्डेय ने आरोप लगाया कि वे आरंग क्षेत्र के मुद्दे उठा रहे हैं, इसलिए मंत्री उनसे नाराज हैं।

 

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/Vr4Wbx0Rmf8″ frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>