भदोही (उप्र), पांच अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के एक इलाके में एक दलित महिला से सामूहिक बलात्कार किये जाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को अदालत में पेश किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने महिला के पति की तरफ से दर्ज कराये गए मुकदमे के हवाले से बताया कि पीड़िता के पति के अनुसार शनिवार को उसकी पत्नी (44) बैंक से पैसा निकालकर वापस घर आ रही थी कि रास्ते में धनंजय शुक्ल और अजय शुक्ल उसे एक बगीचे में ले गये और इन दोनों और सोनू उपाध्याय तथा विकास शुक्ला ने उससे बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया चारों आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया और यह मामला रविवार को ही सामने आया है। उन्होंने बताया इस मामले में दलित महिला के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है।
भाषा सं जफर देवेंद्र
देवेंद्र