शामली में चार कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉलेज बंद

शामली में चार कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉलेज बंद

शामली में चार कर्मियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉलेज बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 28, 2020 11:31 am IST

मुजफ्फरनगर, 28 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले के नेशनल इंटर कॉलेज के तीन शिक्षकों और एक क्लर्क में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि के बाद कॉलेज चार दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट जसजीत कौर ने कहा कि शुक्रवार शाम को जिले में संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3,162 हो गई। इस अवधि में 16 और लोग संक्रमण से मुक्त हुए। फिलहाल जिले में 20 संक्रमित उपचाराधीन हैं।

कॉलेज प्राचार्य सुशील कुमार के अनुसार कांधला कस्बे में प्रबंधन ने संक्रमणमुक्त करने के लिए कॉलेज चार दिन के लिए बंद किया है।

भाषा शुभांशि शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में