रायपुर,छत्तीसगढ़। भाजपा ने 1 नवंबर से खेत सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। ये सत्याग्रह पिछले डेढ़ साल में आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को मुआवजा देने और किसानों की मांगों को लेकर है। खेत सत्याग्रह राजधानी के पास गोबरानवापारा के पिपरौद के अलावा उन किसानों के खेत में होगा जिन्होंने आत्महत्या की है।
पढ़ें- खुशखबरी, प्रोफेसर, ग्रंथपाल और क्रीड़ा अधिकारियों को सरकार करेगी एरियर्स का भुगतान
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने बताया कि किसानों के साथ खेत में किए जाने वाले खेत सत्याग्रह के जरिए भाजपा छत्तीसगढ़ में किसानों की दुर्गति की ओर सरकार और लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगी।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 7 पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को शौर्य पदक का ऐलान, 1 नवंबर को किए जाएंगे सम्मानित
इस खेत सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा, कांग्रेस सरकार से एक नवंबर से धान खरीदी शुरू करने के साथ खुदकुशी करने वाले सभी किसानों के परिजनों को तत्काल 25- 25 लाख का मुआवजा देने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने, अमानक खाद बीज की बिक्री तत्काल बन्द करने सहित कई मांगे रखेगी।
पढ़ें- #IBC24AgainstDrugs: बेखौफ, रसूख ऐसा कि लॉकडाउन में भी क्वींस क्लब में परोसी गई जमकर शराब, परिसर म…
अगर इसके बावजूद सरकार ने उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो इस तरह का खेत सत्याग्रह पूरे प्रदेश में किया जाएगा ।