छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और PWD मिनिस्टर राजेश मूणत के खिलाफ फेसबुक पर अभ्रद टिप्पणी करने के मामले में पुलिस आरोपी को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। शनिवार को पुलिस के आलाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें बनाकर आरोपी के सभी संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की.. लेकिन कामयाबी नहीं मिली.. इसके पहले शुक्रवार रात भाजपाइयों ने सिविल लाइन थाने का घेराव करते हुए आरोपी संदीप बंछोर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रातभर सिविल लाइन थाने के सामने धरना दिया था।
दरअसल, सुधीर तंबोली आजाद नाम के युवक ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट किया है.. जिस पर संदीप बंछोर नाम के युवक ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और राजेश मूणत के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी की है। भाजपाइयों ने आरोपी संदीप के खिलाफ FIR दर्ज करवाकर आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।