14 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, प्रदेश में फैला मातम
14 लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार, प्रदेश में फैला मातम
बेटमा में आज एक साथ 14 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। इनकी अंतिम विदाई में हजारों लोग शामिल हुए। बेटमा में मातम पसरा हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर करने के लिए सभी व्यापारियों ने स्वस्फूर्त अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी के नालूपानी के पास मंगलवार शाम तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई थी… इस हादसे में 24 यात्रियों की मौत हो गई.. वहीं 6 लोग घायल हुए… मृतकों में 22 लोग इंदौर और आसपास के है।
सीएम शिवराज ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है… सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की भी बात कही है…आज मृतकों के शव को एयर इंडिया के विशेष विमान से इंदौर लाया गया। मृतकों को श्रद्धांजलि देने CM शिवराज सिंह चौहान भी एयरपोर्ट पहुंचे। 5 घायलों को भी इंदौर लाया गया है जिन्हें MY अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


