NSUI की गांधी गिरी, छात्र संघ चुनाव के लिए मंत्री को भेज रहे “गेटवेल सून मामू” के SMS

Ads

NSUI की गांधी गिरी, छात्र संघ चुनाव के लिए मंत्री को भेज रहे "गेटवेल सून मामू" के SMS

  •  
  • Publish Date - September 4, 2017 / 02:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:55 PM IST

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर अनूठा विरोध प्रदर्शन का तरीका निकाला है। विरोध प्रदर्शन मोबाइल के मैसेज से दर्ज कराया जा रहा है । जिसमें प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया और उनके स्टाफ को ‘गेट वेल सून मामू’ के नाम से मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे है साथ ही एनएसयूआई के कार्यकर्ता पूछ रहे है की ‘सच बोलो कब होंगे चुनाव। संदेश भेजने के लिए एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने प्रदेश भर के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं।

एनएसयूआई की मांग है कि कॉलेजों में प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव करवाएं जाएं। इस मांग को लेकर एनएसयूआई लगातार धरने-प्रदर्शन करता आ रहा है एनएसयूआई के पदाधिकारी कई बार पवैया से मिलने का प्रयास कर चुके है। कई बार उनकों और उनके स्टाफ के एक अफसर को मिलने के लिए समय मांगने के लिए मोबाइल फोन लगाए लेकिन मंत्री के स्टाफ की तरफ से इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एनएसयूआई एसएमएस के जरिये मंत्री को इस बारे में जबाब मांग रही है।