शिवरतन शर्मा का बयान- एक दूसरे को निपटाने में लगे कांग्रेसी, गैंगवार की स्थिति

शिवरतन शर्मा का बयान- एक दूसरे को निपटाने में लगे कांग्रेसी, गैंगवार की स्थिति

शिवरतन शर्मा का बयान- एक दूसरे को निपटाने में लगे कांग्रेसी, गैंगवार की स्थिति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: October 3, 2018 5:06 am IST

रायपुर। भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है की कांग्रेस के भीतर गैंगवार की स्थिती है । शिवरतन के मुताबिक एक के बाद एक जिस तरह से कांग्रेस के सीडी के मामले आ रहे हैं, उससे छत्तीसगढ़ का सर शर्म से झुका जा रहा है । पहले एक अश्लील सीडी का मामला जिसकी सीबीआई जांच हुई और कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल ज़मानत पर हैं। उसके बाद दूसरा खुलासा जिसमें कांग्रेस के नेता सीटों कि बिक्री को लेकर बात कर रहे है । विधायक शर्मा के मुताबिक एक राजनीतिक दल के रूप में कांग्रेस अब बिल्कुल अप्रासंगिक और अक्षम हो गयी है. राष्ट्र और लोकतंत्र के हित में इस दल की मान्यता समाप्त करने की मांग भाजपा चुनाव आयोग से करेगा ।

पढ़ें- आचार संहिता लगने से पहले रमन कैबिनेट की आखिरी बैठक, बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

शिवरतन शर्मा के मुताबिक कांग्रेस में एक गैंग का नेतृत्व भूपेश बघेल कर रहे हैं, तो दूसरे गैंग में कांग्रेस के बाकी लोग शामिल हैं। इसमें वे एक दूसरे की राजनीति को समाप्त करने में लगे हुए हैं। हालांकि पहले ये खेल कांग्रेस द्वारा बीजेपी के खिलाफ खेला गया था, लेकिन अब ये खेल उनके खुद की पार्टी के अंदर चल रहा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गैंगवार की स्थिति है, जिसमें सब एक-दूसरे को निपटाने में लगे हुए हैं।

पढ़ें- रायपुर समेत देशभर के सैकड़ों लोगों से लाखों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

बीजेपी महामंत्री शिवरतन शर्मा ने कहा कि यहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अपने ही प्रदेश प्रभारी की सीडी का सौदा कर रहे हैं। शर्मा ने ये भी कहा कि आज एक के बाद एक जिस तरह से कांग्रेस के सीडी के मामले सामने आ रहे हैं, उससे छत्तीसगढ़ का सिर शर्म से झुका जा रहा है। पहले एक अश्लील सीडी का मामला सामने आया, जिसकी सीबीआई जांच हुई और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष फिलहाल जमानत पर हैं।

 

 

 

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में