ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर, सपना चौधरी को जानने से किया इंकार

ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर, सपना चौधरी को जानने से किया इंकार

ग्वालियर पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर, सपना चौधरी को जानने से किया इंकार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: March 25, 2019 10:00 am IST

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज ग्वालियर पहुंचे हैं। जहां उन्हें टिकट मिलने को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरान सीट बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी आलाकमान का निर्णय है। उन्होंने जो उचित समझा उस जगह से मुझे टिकिट दिया।

ये भी पढ़ें –मासूम के रोने से परेशान मां ने मुंह में लगाया फेवीक…

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुरैना और ग्वालियर दोनों सीट बीजेपी जीतेगी ये बात तय है। वहीं सपना चौधरी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि सपना चौधरी किस पार्टी को ज्वाइन कर रही है।उन्हें इसके बारे जानकारी नहीं है और वे उन्हें जानते भी नही है।
ये भी पढ़ें –मॉर्निंग वॉक पर निकले बसपा नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

आपको बता दें कि साल 2009 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह मुरैना से विजयी हुए थे। जिसके बाद 2014 उन्होंने ग्वालियर से लड़ा था। लेकिन फिर वह मुरैना चले गए है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें ग्वालियर लोकसभा सीट पर भितरघात का डर था। क्योंकि विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जो प्रत्याशी हारे है उन्होनें चंबल अंचल के बड़े नेताओं पर हार का ठीकरा फोड़ा था।


लेखक के बारे में