गोंगपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
गोंगपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, पांच प्रत्याशियों के नाम का ऐलान
रायपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। सूची में पांच लोगों का नाम जारी किया गया है।
देखिए सूची-

आपको बतादें इससे पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 32 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर की थी। गुरुवार शाम उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जारी सूची के तहत भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट से श्याम सिंह मरकाम और बैकुंठपुर से संजय सिंह कमरो चुनावी मैदान में होंगे।
पढ़ें- फिर जुबान फिसली और कन्फ्यूजियाए राहुल, प्रधानमंत्री मोदी की जगह राष्ट्रपति पर साधा निशाना
पार्टी की घोषणा के अनुसार प्रेमनगर से जयनाथ सिंह केराम, प्रतापपुर से आशा सिंह पोया, रामानुजगंज से दयाशंकर मरकाम, अंबिकापुर से गोपाल प्रसाद गुप्ता, कुनकुरी से श्याम सुंदर मरावी, पत्थलगांव से लालेश्वर जगत, खरसिया से सीता राम सिदार, पाली तानाखार से हीरा सिंह मरकाम, मरवाही से रितु पेंद्रम, कोटा से बालाराम अरमो, बिल्हा से नंद किशोर राज, बिलासपुर से बालमुकुंद मुरावी और सक्ती से कलेश्वर सिंह मरावी चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें- बड़वानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष की फिसली जुबान, सुनिए नेताजी ने आखिर क्या कहा
इसी तरह महासमुंद से डेजीरानी नेताम, खल्लारी से कुमार ध्रुव, कसडोल से शांति कुमार कैवर्त,भाटापारा से राधे श्याम जगत, राजिम से परदेसी नेताम, बिंद्रा नवागढ़ से अनुज सिंह ठाकुर,सिहावा से विनोद कुमार नागवंशी, धमतरी से केवल सिंह नेताम, डोंगरगढ़ से दिलीप कुमार लहरे, डोंगरगांव से जितेंद्र साहू, खुज्जी से दखने सिन्हा, मोहला मानपुर से राजेंद्र कुमार उसारे,अंतागढ़ से परवार सिंह कोमरा, भानूप्रतापपुर से सियाराम परचापी, कांकेर से हेमलाल मरकाम,जैजैपुर से शांति कुमार रात्रे और चंद्रपुर से बलवंत सिंह सिदार पार्टी प्रत्याशी बनाए गए हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


