पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी को दो आरोपी घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी को दो आरोपी घायल

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी को दो आरोपी घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: December 10, 2020 6:43 am IST

मेरठ (उप्र), 10 दिसंबर (भाषा) मेरठ जिले में पुलिस के साथ बृहस्पतिवार सुबह मुठभेड़ के दौरान गोकशी के दो आरोपी घायल हो गए।

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, किठौर थाना पुलिस को खुफिया सूचना प्राप्त हुई कि कुछ गोतस्कर एक बछड़े को राधना के जंगल की तरफ ले जा रहे हैं। पुलिस जब राधना से इन्द्रपुरा रोड के किनारे पहुंची तो अभियुक्तों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में नौशाद (28) और भूरे घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि मौके से एक नाबालिग किशोरी को महिला उपनिरीक्षक ने हिरासत में लिया और आरोपियों के अन्य साथी घटनास्थल के फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद हुआ है।

घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

सुशील कुमार,मेरठ। सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में