रायपुर क्रिकेट स्टेडियम को BCCI ने सराहा, दिया बेस्ट पीच और बेस्ट ग्राउंड का आवार्ड  

Ads

रायपुर क्रिकेट स्टेडियम को BCCI ने सराहा, दिया बेस्ट पीच और बेस्ट ग्राउंड का आवार्ड  

  •  
  • Publish Date - May 2, 2018 / 03:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शहीद वीरनारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को एक बार फिर से बेस्ट पीच और ग्राउंड का खिताब बीसीसीआई ने दिया है। साल 2017-18 के लिए सेंट्रल जोन के अंतर्गत ये अवार्ड रायपुर के स्टेडियम को मिला है। अवार्ड के रुप में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ को पीच और ग्राउंड मेंटेन करने के लिए 10 लाख रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया है। 

यह भी पढ़ें – हर घर जोगी नारे के साथ जनता कांग्रेस शुरू करेगी चुनाव प्रचार

पिछले तीन सालों से कोई भी बड़े मैच का आयोजन इस स्टेडियम में नहीं हुआ हो, लेकिन डोमेस्टिक लेवल के क्रिकेट मैच का आयोजन लगातार यहां पर हो रहा है। जिसमें रणजी टूर्नामेंट के मैचेस भी शामिल है। इससे पहले साल 2013 में आईपीएल के सफल आयोजन के लिए रायपुर के इस स्टेडियम को देश भर के सभी वेन्यू में बेस्ट पीच और ग्राउंड का अवार्ड मिला था।

 

वेब डेस्क, IBC24