सरकार ने किया प्रदेश के सभी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम का अधिग्रहण, कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बड़ा फैसला

सरकार ने किया प्रदेश के सभी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम का अधिग्रहण, कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बड़ा फैसला

सरकार ने किया प्रदेश के सभी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम का अधिग्रहण, कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए बड़ा फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: March 26, 2020 10:49 am IST

रायपुर। सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत प्रदेश के सभी अस्पतालों और निजी नर्सिंग होम को अधिग्रहित कर लिया गया है। इस फैसले के बाद अब इन अस्पतालों का उपयोग कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें:धमतरी में लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने वालों पर जुर्माना, लापरवाही दोहराने पर देने होंगे 50 हजार

आज स्वास्थ्य विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार राज्य एपिडेमिक डिसीज एक्ट के तहत सभी अस्पताल और नर्सिंग होम अधिग्रहित किये गए हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच साउथ में फंसे 400 से ज्यादा लोग स्पेशल ट्रेन से…

बता दें कि देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश की बात करें तो छत्तीसगढ़ में कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस पार्षद को गोली मारने का मामला, पार्षद की अस्पताल में हुई म…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com