पेंट फैक्ट्री में आग की घटना के बाद अवैध फैक्ट्रियों पर सरकार सख्त

Ads

पेंट फैक्ट्री में आग की घटना के बाद अवैध फैक्ट्रियों पर सरकार सख्त

  •  
  • Publish Date - May 17, 2017 / 06:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

सोमवार को राजधानी रायपुर के भनपुरी में पेंट फैक्ट्री में लगी आग के बाद प्रशासन अवैध पेंट फैक्ट्रियों पर सख्त हो गया है। मंगलवार को राजस्व विभाग और औद्योगिक सुरक्षा की संयुक्त टीम ने अवैध रुप से चल रही चार पेंट फैक्ट्रियों को बंद करा दिया..। संयुक्त टीम ने शहर के भनपुरी इलाके में चल रहे अलग-अलग पेंट फैक्ट्रियों का दौरा किया। कई फैक्ट्री बगैर किसी परमिशन के चल रही थी। ज्यादातर जगहों पर सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए थे। ना तो अग्निशमन उपकरण लगे थे और ना ही आपात एक्जिट गेट मिले। जिन फैक्ट्रियों को बगैर लाइसेंस और अपर्याप्त सुरक्षा उपायों के चलते तत्काल बंद करने के आदेश दिए गए, उनमें योगेंद्र पेंट, ऋचा ट्रेडर्स,, कबासी एसिड एंड केमिकल और कैमलाइट फर्म शामिल हैं। कैमलाइट फर्म में आयल और ग्रीस की पैकिंग का काम किया जा रहा था। यहां भी सुरक्षा व्यवस्था में भारी खामी को देखते हुए उसे बंद करने के आदेश दिए गए हैं।