महाराष्ट्र के ठाणे में 70.84 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में 70.84 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त

  •  
  • Publish Date - April 13, 2021 / 01:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

ठाणे, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर मंगलवार को एक वाहन से 70.48 लाख रुपये मूल्य का गुटखा जब्त किया गया और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय अपराध इकाई और मीरा भायंदर विरार वसई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के संयुक्त दल ने तड़के एक वाहन को रोका।

उन्होंने बताया कि वाहन से प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया गया तथा इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

गुटखे की कीमत 70.48 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा यश नीरज

नीरज