मुंगेली में 24 घंटे के अंदर आधा दर्जन बच्चे गंभीर हालत में भर्ती

Ads

मुंगेली में 24 घंटे के अंदर आधा दर्जन बच्चे गंभीर हालत में भर्ती

  •  
  • Publish Date - January 17, 2018 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

डायरिया का कहर छत्तीसगढ़ में भी अपना पैर पसार रहा है मुंगेली के वनांचल क्षेत्र में डायरिया कहर बनकर टूटा है. पिछले 24 घंटे के भीतर लोरमी क्षेत्र के ढंडवाडोंगरी गांव के करीब आधा दर्जन बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सभी बच्चों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े – केन्द्र व राज्य शासन नक्सल समस्या पर गंभीर नहीं – अजीत जोगी

 

बैगा आदिवासी बाहुल्य ग्राम ढूंडवाडोंगरी के डायरिया से प्रभावित बच्चो को रात में ही लोरमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तबियत बिगड़ने पर उपचार के लिए आनन फानन में भर्ती कराया गया है.बता दे कि गांव के ही मितानिन फगनीबाई की सूचना पर 108 ग्राम पंचायत बिजराकछार के आश्रित ग्राम ढूंडवाडोंगरी पहुंची। जहां से डायरिया से पीड़ित बच्चे व परिजनों को अस्प्ताल पहुँचाया गया और उन्हें तत्काल इलाज मुहैया कराया गया। पीड़ित सभी बच्चे दुधमुंहे है जिनकी आयु छह माह से लेकर ढाई साल तक की है.

ये भी पढ़े – कांग्रेस की नेशनल सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदन पहुंची रायपुर

 

 जिनमे संगीता बैगा पिता लमनू डेढ़ वर्ष, नीतेश्वरी बैगा पिता बृजलाल 6 माह, सरस्वती बैगा पिता परदेशी 7 माह, फुलेश्वर पिता बृजलाल ढाई वर्ष, संतकुमार पिता बुधसिंह, एक वर्ष, रोशनी पिता ज्ञानसिंह बैगा उम्र एक वर्ष है.. एक तरफ जंहा एक ही गांव में कई बच्चे डायरिया से पीड़ित है जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है वही स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर गंभीर है ।