स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कहा- मिलावटखोरों को मिलेगी कड़ी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएंगे ऐसे केस
स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कहा- मिलावटखोरों को मिलेगी कड़ी सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएंगे ऐसे केस
भोपाल। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट (minister tulsiram silawat) ने मिलावट के खिलाफ कहा है कि मिलावटखोरों किसी हाल में नहीं बक्शा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिलावट करने वालों के आरोपियों को आजीवन कारावास, रासुका के साथ उनके केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुने जाएंगे, और प्रदेश में बिक रही जहरीली सब्जियों पर भी रोक लगाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री कमलनाथ और उद्योगपति मुकेश अंबानी की मुलाकात, प्रदेश में व्यापार बढ़ाने को लेकर इन मुद्दों
मंत्री सिलावट ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि समाज में जहर पहुंचाने वालों को सजा दिलाई जाएगी। मंत्री सिलावट ने मिलावटखोरों के खिलाफ जनता को जागरुक करने के लिए एक नंबर की भी जानकारी दी है। इस नंबर पर फोन करके मिलावट की शिकायत की जा सकती है। इस नंबर 0755- 2665036 नंबर पर जानकारी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें: राजधानी समेत 26 जिलों में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, इधर बारिश ने खोली नगर निगम के सिस्टम की
सिलावट ने लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई है। सिलावट ने कहा कि एमपी के हर कोने से शिकायत मिल रही है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia News) का धारा 370 के फैसले पर सरकार को समर्थन देने पर मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि वे राष्ट्रीय महासचिव हैं, सोच समझकर के ही बयान देते हैं। (bhopal latest news)

Facebook


