दुधावा से छोड़ा गया पानी, नाला पार करने की कोशिश में फंसी बस, घर की दीवार भी ढही

दुधावा से छोड़ा गया पानी, नाला पार करने की कोशिश में फंसी बस, घर की दीवार भी ढही

दुधावा से छोड़ा गया पानी, नाला पार करने की कोशिश में फंसी बस, घर की दीवार भी ढही
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: August 27, 2018 4:00 pm IST

कांकेर। दुधावा बांध का जल स्तर बढ़ने के कारण 4 में से 3 गेट खोले गए। वहीं एक गेट टेक्निकल दिक्कत के  चलते नहीं खुल पाया। बांध से 34 सौ क्यूसेक पानी महानदी में छोड़ा गयामहानदी का जल स्तर लगातार बढ़ाने से नदी के किनारे बने घर और खेत जल मग्न की स्थिति में है। वहीं एक पुराने घर की दीवार ढह गई।

कांकेर के चारामा ब्लॉक केग्राम आरौद छोटेपारा और बड़ेपारा के बीच गोंड़धोवा नाला में महानदी का जल स्तर बड़ा नाला के ऊपर से जा रहा पानी लोग जान जोखिम मैं डाल कर रहे रास्ता पार कर रहे है स्कूली बच्चों के साथसाथ लोग वाहन भी पार करा रहे है। एक यात्री बस ने भी नाला पार करने की कोशिश की जिससे बस नाले में फस गई बस मैं लगभग 40 यात्री सवार थे। बस का सामने का चक्का फंसा होने के कारण को जन हानि नही हुई लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित करेगा आरएसएस, 3 दिवसीय खुले सत्र का आयोजन

उसके बाद भी लोग, स्कूली बच्चों के साथ-साथ छोटे वाहन भी लगातार जान जोखिम में डला कर पार करते नजर आ रहे हैं। वही कांकेर के बीचों बीच गिल्ली चौक मैं एक पुराने घर की दीवार गिर गई भीड़भाड़ वाले इलाके में हादसे के वक़्त कोई मौजूद नहीं होने से जनहानि तो नहीं हुई पर मकान मालिक की सफारी कार दीवार की चपेट में आने से कार को नुकसान हुआ है।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में