अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला, हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला, हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला, हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: November 15, 2018 6:18 am IST

रायपुर। मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में दायर गई याचिकाकर्ता कृष्ण कुमार साहू के रिवीजन पिटीशन में बहस पूरी हो गई है। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट जस्टिस आर.सी.एस सामन्त के सिंगल बैंच ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

पढ़ें-IBC-24हाईकोर्ट का फैसला, दुर्ग के भारती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में 100 सीटों को 

प्रदेश के पंचायत और स्वास्थ्य मंत्री अजय चंद्राकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पहले मंजीत कौर बल और कृष्ण कुमार साहू ने धमतरी के निचली अदालत में याचिका दायर की थी । याचिका में कहा गया था कि उनकी संपत्ति 2013 से पहले बहुत कम थी और आज के स्थिति में उनकी संपत्ति करोड़ो में है।

पढ़ें-IBC-24इसरो की एक और बड़ी सफलता, जीसेट-29 लॉन्च, अंतरिक्ष से होगी 

सुनवाई के बाद निचली अदालत से याचिका खारिज हो गई थी। उसके बाद इन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की । हाईकोर्ट से भी याचिका खारिज हो गई। फिर मामला सुप्रीमकोर्ट में दायर किया गया , सुप्रीमकोर्ट ने याचिका को दोबारा निचले अदालत भेजा वंहा से याचिका खारिज होने के बाद इस बार दोबारा मामला हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन के रुप मे दायर की गई।

 

वेब डेस्क, IBC24

 


लेखक के बारे में