रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने पत्थलगड़ी को साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कुछ रिटायर्ड अफसरों की साजिश है। यह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-मातम में बदली शादी की खुशियां, हादसे में दुल्हन सहित 5 की मौत, 5 घायल
ये भी पढ़ें- कमलनाथ के पीसीसी चीफ बनते ही अरूण यादव ने किया चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान
बीजेपी कार्यालय में पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पैकरा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार काम कर ही है। विकास के मुद्दे पर वहां ग्रामीणों को भड़काया जा रहा है। गृहमंत्री ने नक्सल मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ा है। हमें गांव वालों का भी सहयोग मिल रहा है। जिससे फोर्स का उत्साह बढ़ा है।
ये भी पढ़ें- जबरिया रिटायर किए गए IAS-IPS सहित अन्य अफसरों की बहाली आवेदन पर विचार के लिए कमेटी
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कई गांवों में पत्थर गाड़ कर बाहरी लोगों के आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। पिछले कुछ दिनों से इस मुद्दे पर सियासत गरमाई हुआ है। सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।
वेब डेस्क, IBC24