केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाडी
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के खिलाडी
रायपुर. छत्तीसगढ़ के होनहार 20 खिलाड़ी जो आईटीबीपी की ट्रेनिंग के बाद देशभर के नेशनल कॉम्पीटिशन में पहचम लहराए हैं वे आगामी 31 जनवरी को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे.आपको बता दें कि सभी बच्चे नक्सल प्रभावित इलाके के हैं. आईटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बच्चों को 2016 से ट्रेनिंग दी जा रही है. कई कॉम्पीटिशन में वे मैडल जीत चुके हैं. गृहमंत्री से आर्चरी, जूडो और हॉकी के खिलाड़ी खास मुलाकात करेंगे.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने वालों में आर्चरी की नेहा मरकाम, लक्ष्मी नेताम, रश्मि मरकाम, रमिता सोरी, विष्णु मरकाम, गोविंद देवांगन, त्रिलोचंद बघेल शामिल हैं. जूडो में पार्वती सरकार, योगेश सोरी, हॉकी के बिमला कोराम, सुमन नेताम, चंद्रिका कोराम, सुलोचना नेताम, धनेश्वरी कोराम, सवित्री नेताम, तनिषा नाग, रचना सोरी, सुकमारी मंडावी, सुकरी मंडावी और सेवंती पोयम शामिल हैं.
ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ की कहानी टॉयलेट एक टूटता परिवार
75 बच्चों को दे रहे हैं कराते की ट्रेनिंग
आईटीबीपी के जवान और ट्रेनर कोंडागांव की चौकी में नक्सल प्रभावित जिले के 75 बच्चों को कराते की ट्रेनिंग दे रहे हैं. ट्रेनिंग दिसंबर से चल रही है. अधिकारियों के अनुसार करीब छह महीने की ट्रेनिंग के बाद बच्चे कॉम्पीटिशन में पार्टीसिपेट कर सकेंगे.
web tean IBC24

Facebook


