केंद्र की नई गाइडलाइन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान, कहा- दुकानदार थोड़ा संयम बरतें…
केंद्र की नई गाइडलाइन पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान, कहा- दुकानदार थोड़ा संयम बरतें...
रायपुर। दुकान खोले जाने को लेकर केंद्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इस पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्र की गाइडलाइन पर राज्य सरकार को छूट है कि वह परिस्थिति अनुसार निर्णय लें।
Read More News: फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से जुड़ेगी पुलिस, सलाह-सुझाव लेकर नई रणनीति पर करेगी काम
गृहमंत्री ने कहा कि दुकानदार समेत आमजन राज्य सरकार के निर्देश का इंतज़ार करें। वहीं दुकानदार राज्य सरकार के आदेश का परिपालन करें। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद आज सुबह शहर में कई दुकानें खुल गई थी। जिसे पुलिस ने बंद कराया।
Read More News:PM इमरान खान का अजीबो गरीब बयान, कहा- जब मैं भारतीय कप्तान के साथ ट…
वहीं दोपहर में रायपुर कलेक्टर डॉ. एस भारती दासन ने स्पष्ट किया कि जिले में पहले की तरह ही प्रतिबंध लागू रहेगा। निर्धारित समय तक ही जरूरी दुकानें ही खुलेंगी। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Facebook


