होटल के कमरे से मिला पति, पत्नी कर शव, बेटी बेहोश

Ads

होटल के कमरे से मिला पति, पत्नी कर शव, बेटी बेहोश

  •  
  • Publish Date - September 17, 2020 / 05:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

मेरठ, 17 सितंबर (भाषा) जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल के प्रबंधक ने होटल के कमरे में ही फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी का शव भी कमरे के बिस्तर पर पड़ा था और उनकी पांच साल की बेटी बेहोशी का हालत में मिली है।

एएसपी कैंट ईरज राजा ने बताया कि मूल रुप से आजमगढ़ निवासी अरविंद (40) एक साल से होटल में प्रबंधक था। बृहस्पतिवार की सुबह होटल के कर्मचारियों ने मालिक को बताया कि अरविंद का कमरा बंद है और वह दरवाजा नहीं खोल रहे हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस को अरविंद का शव फंदे से लटकता हुआ, पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ और बच्ची बेहोशी की हालत में मिली।

अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।

एसएसपी के अनुसर पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं. अर्पणा

अर्पणा