मुंबई, 14 दिसंबर (भाषा) अभिनेता ऋतिक रोशन द्वारा चार वर्ष पहले दर्ज करवाए गए अभिनेत्री कंगना रनोत से जुड़े एक मामले को अपराध खुफिया इकाई के पास स्थानांतरित कर दिया गया है। मुंबई अपराध शाखा के एक अधिकारी ने सोमवार को यह बताया।
Read More News: 18 दिसंबर से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, पहले की तरह ही लगेंगी 10वीं और 12वीं की
दअरसल ऋतिक ने 2016 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें कहा था कि एक व्यक्ति उनके नाम पर एक ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके अभिनेत्री कंगना रनोत से कथित तौर पर बात करता है।
अधिकारी ने बताया कि रोशन के वकील ने इस मामले में लंबित जांच को लेकर मुंबई के पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह से मुलाकात की थी।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 19 कोरोना मरीजों की मौत, 1615 नए संक्रमितों की पुष्टि
इस शिकायत के संबंध में मामला बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के साइबर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।
पुलिस के फॉरेंसिक विशेषज्ञ अमेरिका की उक्त ई-मेल आईडी के बारे में कोई तथ्य नहीं जुटा पाए थे।