छत्तीसगढ़ में वार्ड बॉय बनने उमड़ी भीड़

Ads

छत्तीसगढ़ में वार्ड बॉय बनने उमड़ी भीड़

  •  
  • Publish Date - December 13, 2017 / 07:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी का क्या आलम है ये युवाओ की भीड़ देखकर ही लगाया जा सकता है  दाऊ कल्याण सिंह हॉस्पिटल (डीकेएस) में 9 से 13 दिसंबर तक चतुर्थ वर्ग के पदों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। आज 122 पदों के लिए  सैकड़ों युवाओ ने लंबी लाइन लगाकर  आवेदक जमा किया है।

 ये भी पढ़े –छत्तीसगढ़ की इस बच्ची की ज़िंदगी में फिर आई चांदनी

इस प्रक्रिया में पहले ये निर्णय लिया गया था की सभी पद इंटरव्यू के बाद ही भरे जायेंगे लेकिन उम्मीद से 5 गुना अधिक आवेदन आने और बिगड़ती व्यवस्था के कारण अब मैरिट आधार पर ही लोगो का चयन किया जायेगा इसकी घोषणा अभी हाल ही में की गयी है।अचानक बदले गए नियमों के कारण इंटरव्यू के लिए पहुंचे युवकों ने अव्यवस्था और धांधली का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.बता दें कि 64 पदों के लिए 5 हजार से ज्यादा युवक युवतियों के पहुंचने से स्थिति कंट्रोल से बाहर हो गयी थी।