अपना पेट भरने बाबा रख रहे हाथी को भूखा
अपना पेट भरने बाबा रख रहे हाथी को भूखा
इंसान कितना स्वार्थी होता है ये बात तभी साबित हो जाती है जब एक अच्छा खासा तंदरुस्त आदमी कभी बन्दर को नचवा कर पैसे एकत्र करता है तो कभी कोई हाथी या घोड़े को सजा धजा कर गली गली घुमा कर अपना पेट पालने के लिए उन जानवरों को भूखा रखता है।
छत्तीसगढ़ में काफी दिनों से गौ सेनिको इस तरह के फर्जी लोगो का फ़र्दा फास करने में लगे हैं इसी के तहत कल इन्होने एक बाबा की हरकतों का सामना करवाया। छत्तीसगढ़ के गौ सेवक ओमेश बिसेन को किसी ने जानकारी दी कि अहिवारा में कुछ बाबा लोग हाथी को भूखे प्यासे रख कर अपना पेट भर रहे हैं जिस पर गौ सैनिको ने तत्काल उन्हें धर दबोचा जब उन्हें पुलिस के सामने पेश करने की बात और जीव जंतु अधिनियम का हवाला दिया गया तो उन्होंने जो बात कही वो हिला देने वाली थी। बाबाओ ने घुमा फिरा कर अपनी बात बताई की हम उन्हें खाने में उबला चावल और जो रास्ते में मिल जाए बस उसी को खिला देते हैं। आपको बता दें की एनिमल लॉ के तहत अगर किसी जीव पर अत्याचार किया जाता है तो उसमे 5 से 7 साल की सजा के साथ साथ अर्थ दंड का भी प्रावधान है। गौ सेवकों ने इस मामले की जानकारी अहिवारा पुलिस को दे दी है।

Facebook


