पति के चेहरे को गर्म तेल से जलाया, तीन साल पहले हुई है शादी, देखें आखिर पत्नी को किस बात पर आया इतना गुस्सा

Ads

पति के चेहरे को गर्म तेल से जलाया, तीन साल पहले हुई है शादी, देखें आखिर पत्नी को किस बात पर आया इतना गुस्सा

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 07:40 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

मथुरा, 26 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी द्वारा पति के चेहरे पर गर्म तेल फेंके जाने का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें- PM मोदी पर दिग्विजय सिंह कहा बड़ा हमला, जम्हूरियत, इंसानियत और कश्म…

रिफाइनरी थाने के प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि यह घटना नगला पोहपी गांव की है,जहां मोनू और उसकी पत्नी हाजरा के बीच घर के खर्चों को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में हाजरा ने सरसों का गर्म तेल पति के चेहरे पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें- BJP की इस महिला सांसद को पूर्व मंत्री विश्नोई ने बताया निहायत ही ‘घ…

उन्होंने बताया कि फिलहाल पीड़ित खतरे से बाहर है। हाजरा से उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और महिला की यह दूसरी शादी है। भाटी ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।