भोजन में नहीं दी सलाद, तो पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, बेटे की हालत भी नाजुक
भोजन में नहीं दी सलाद, तो पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, बेटे की हालत भी नाजुक
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति ने भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर अपनी पत्नी और बेटे पर हमला कर दिया जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गयी जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार यह घटना सोमवार को तब हुई जब शामली जिले के जलालपुर गांव में भोजन के साथ सलाद नहीं देने पर मुरली सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी सुदेश पर कुदाल से हमला कर दिया। मां को बचाने का प्रयास कर रहा उसका 20 साल का बेटा अजय इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
Read More: एक्टर करण मेहरा ने पत्नी पर लगाया आरोप, कहा- मुझ पर थूका, खुद को हिट करके मुझे फंसाया
जलालपुर गांव के बाबरी पुलिस थाना के प्रभारी नेम चंद ने बताया कि मुरली सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस फरार मुरली की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके बेटे को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook


