‘मैंने आत्मदाह नहीं किया, मुझे जिंदा जलाया गया’ ..मौत से पहले युवक का वीडियो आया सामने

'मैंने आत्मदाह नहीं किया, मुझे जिंदा जलाया गया' ..मौत से पहले युवक का वीडियो आया सामने

‘मैंने आत्मदाह नहीं किया, मुझे जिंदा जलाया गया’ ..मौत से पहले युवक का वीडियो आया सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 20, 2021 2:53 pm IST

रायपुर। पुरानी बस्ती में आत्मदाह करने वाले मृतक युवक का वीडियो सामने आया है। मौत से पहले युवक ने बयान दिया था कि उसे पेट्रोल डालकर जबरन जलाया गया है। उसने आत्मदाह नहीं किया है।

पढ़ें- दिल्ली पुलिस ने जारी किया लाल किला हिंसा में शामिल …

युवक ने ये बयान मौत के पहले दिया था। अब ये वीडियो सामने आया है। मृतक ने फकीरा सेन और उसके परिवार पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाया है। गुरुवार की इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने युवक को बचाकर गंभीर हालत में उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान युवक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया है।

पढ़ें- सीएम भूपेश ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन …

बताया जा रहा है कि आकाश सेन मूल रूप से धमतरी जिले का रहने वाला है। गुरुवार को दंतेश्वरी चौक स्थित फकीरा सेन से मिलने आया था। इसी दौरान उसके आत्मदाह की कोशिश की खबर सामने आई थी।

पढ़ें- महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराधों को लेकर BJP महिला…

लेकिन मौत से पहले युवक ने बयान जारी कर साफ कर दिया है कि ये आत्मदाह नहीं बल्कि उसे जिंदा जलाया गया था।


लेखक के बारे में