रायपुर। आईएएस ओपी चौधरी ने अपने इस्तीफा दिए जाने की पुष्टि कर दी है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया है। उन्होंने लिखा है कि वे अपनी माटी और अपने लोगों की बेहतरी के लिए अपना पूरा समय देना चाहते हैं।
ओपी चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, ‘मेरे बायंग गांव की गलियों से निकलकर रायपुर के कलेक्टर बनने तक के 13 साल के सफर में जिंदगी ने मुझे अनेकों चुनौतीपूर्ण अवसर दिए। इस सफर में हजारों लोगों ने मुझे प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से साथ दिया, उन्हें शुक्रिया अदा करने के लिए हिन्दी शब्दावली का कोई भी शब्द कम पड़ेगा।मैं अब अपनी माटी और अपने लोगों की बेहतरी के लिये अपना पूरा समय देना चाहता हूं। इसलिए मैंने IAS से त्यागपत्र दे दिया है। जय-हिंद, जय-छत्तीसगढ़’।
यह भी पढ़ें : 30 अगस्त को रायपुर पहुंचेंगे मुख्य निर्वाचन आयुक्त रावत, कुछ ऐसा है उनका शेड्यूल
बता दें कि रायपुर के कलेक्टर ओपी चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा डीओपीटी को भेजा है। माना जा रहा है कि वे प्रशासनिक सेवा से राजनीति में भाग्य अजमाने की तैयारी में हैं। उनके बीजेपी में प्रवेश और खरसिया से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही है।
वेब डेस्क, IBC24