IBC24 की मुहिम नर्मदा-चंबल जन कारवां का पड़ाव गुरुवार को दमोह में पड़ा. जनता ने जनकारवां के मंच पर खुलकर अपनी बातें रखी..पेयजल संकट, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं, खस्ताहाल सड़कें और बेरोजगारी को लेकर जिम्मेदारों से जवाब मांगा. कि आखिर कब उन्हें इन बुनियादी सुविधाओं से निजात मिलेगी। जनता के सवाल पर जिम्मेदारों ने जनकारवां के मंच से जनता को 2 महीने में जल संकट से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान कई बार सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने भी आए और तीखी बहस के साथ आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला इन सबके बीत जनता ने मुखर होकर अपनी समस्याएं बताई।