शामली जिले में 40 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट की

शामली जिले में 40 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट की

शामली जिले में 40 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब नष्ट की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: December 11, 2020 10:25 am IST

मुजफ्फरनगर, एक दिसंबर (भाषा) शामली जिले में अधिकारियों ने 40 लाख रुपये मूल्य के अवैध शराब वाले करीब 977 डब्बे (कार्टून) नष्ट किए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला आबकारी विभाग ने 2016-2017 के वित्तीय वर्ष के दौरान ये अवैध शराब जब्त की थी।

उप जिलाधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक, बृहस्पतिवार को शराब को नष्ट कर दिया गया।

भाषा कृष्ण पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में