भोपाल, मध्यप्रदेश। भोपाल के कोलार इलाके में फंसे छत्तीसगढ़ के 25 मजदूर परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार ने तत्काल मदद पहुंचाई है। IBC24 ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था। खबर दिखाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग के सचिव सोनमणि बोरा ने संज्ञान में लिया।
पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने माना स्थित 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का जायजा लिया
भोपाल प्रशासन से बात करने के बाद मजदूरों तक भोजन और राशन मुहैया कराया गया है। सभी मजदूरों को ठेकेदार के माध्यम से ₹1000 की आर्थिक सहायता दिलाई गई है।
पढ़ें- 72 घंटे का टोटल लॉकडाउन जारी, तफरी के लिए निकले लोगों को पुलिस ने त…
IBC24 के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को मजदूरों के भोपाल के कोलार इलाके में फंसे होने की जानकारी मिली थी। इससे पहले भोपाल के बाग मुगलिया इलाके में 22 मजदूरों को भी सरकार सहायता पहुंचा चुकी है।