खुद को कमिश्नर बताने वाले युवक की कोर्ट परिसर में हुई जमकर धुनाई
खुद को कमिश्नर बताने वाले युवक की कोर्ट परिसर में हुई जमकर धुनाई
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक बार फिर जिला कोर्ट में जमकर हंगामा देखा गया है और जो हंगामा हुआ भी है वो कोर्ट के प्रतिबंधित गेट में प्रवेश को लेकर हुआ है।
ये भी पढ़ें –भय्यूजी महाराज सुसाइड केस में पुलिस जांच पूरी, नहीं हाथ आया कोई पुख्ता सबूत
खबर अनुसार प्रतिबंधित गेट से कोर्ट में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे एक युवक ने स्वम को कमिश्नर बताते हुए गेट पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर की उसके बाद हंगामा हुआ है। ज्ञात हो कि कोर्ट के गेट नंबर 1 से सिर्फ जज को ही एंट्री दी जाती है.अन्य लोगो को कोर्ट के दूसरे गेट से एंट्री करने की अनुमति है. ऐसे में गेट नंबर 1 पर पहुंचा एक युवक वहां से कोर्ट में घुसने लगा, जिस पर गेट पर तैनात प्रधान आरक्षक चंदेल घोडगे ने आपत्ति ली और उसे दूसरे गेट से इंटर होने को कहा लेकिन वह युवक जिद पर अड़ गया और अपने आपको कमिश्नर बताते हुए चंदेल के साथ मारपीट करने लगा.
ये भी पढ़ें –MBBS छात्र के सुसाइड केस में आरोपी छात्रा का वीडियो वायरल,नशे में धुत छात्रा लोगों पर फेंक रही पटाखे
युवक द्वारा किये गए हमले में चंदेल को नाक पर चोट आई है इतना ही नहीं मारपीट देख दूर खड़ा दूसरा जवान बीच बचाव करने पहुंचा तो युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। यह देख कोर्ट में मौजूद लोग वहा एकत्रित हो गए और उन्होंने युवक की जमकर पिटाई कर दी मौके पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मी ने वहा से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा को रोका और युवक को एमजी रोड थाने लेकर चले गए।
वेब डेस्क IBC24

Facebook


