कोरबा को स्मोक लेस बनाने की पहल..
कोरबा को स्मोक लेस बनाने की पहल..
प्रदूषित होते कोरबा को स्मोक लैस बनाने की पहल प्रशासन पहले ही कर चुका है. अब प्रशासनिक अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को कच्चे कोयले के उपयोग से होने वाली समस्याओं से रूबरू कराएंगे.
इस पहल का नाम दस्तक दिया गया है. दरअसल कोरबा में कोयले के उपयोग से भारी मात्रा में प्रदूषण हो रहा है. जिससे लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान हो रहा है. इस अभियान को चरणों में बांटा गया है. पहले चरण में प्रशासनिक अधिकारियों ने 178 बस्तियों में पहुंच लोगों को जागरुक किया.
वहीं प्रशासनिक अमले की नजर अब दुकानों और होटलों पर भी रहेगी. दूसरे चरण के बाद इस अभियान में शक्ति भी बढ़ती जाएगी. जिसके तहत ना सिर्फ पुलिस बल्कि रेल्वे प्लांट सिक्योरिटी और एसईसीएल के सुरक्षाकर्मियों की मदद से कच्चे कोयले की चोरी रोकने की कोशिश की जाएगी.

Facebook


