भिलाई-चरौदा, कुम्हारी और पाटन को मॉडल शहर के रुप में विकसित करने के निर्देश

Ads

भिलाई-चरौदा, कुम्हारी और पाटन को मॉडल शहर के रुप में विकसित करने के निर्देश

  •  
  • Publish Date - January 20, 2019 / 04:19 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

रायपुर। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया ने रविवार को अपने निवास कार्यालय में नगर निगम भिलाई-चरौदा, कुम्हारी और नगर पंचायत पाटन में चल रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। डॉ डहरिया ने इन तीनों शहरों को विशेष कार्ययोजना तैयार कर मॉडल शहर में विकसित करने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि नगरीय क्षेत्रों में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने आम नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाएं जैसे-साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ करने के कार्यो को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निर्देशित कुम्हारी में विश्रामगृह निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर शीघ्र निर्माण करने के निर्देश दिए। डॉ. डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार की भावनाओं के अनुरूप भिलाई-चरौदा, कुम्हारी और पाटन को व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त मॉडल शहर के रूप में विकसित करने कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा- शिवनाथ से पानी लाकर कुम्हारी जलाशय भरने के प्रस्ताव का होगा सर्वेक्षण 

मंत्री डॉ. डहरिया ने बैठक में कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज और प्रमुख मार्गो के उन्न्यन के साथ-साथ ग्रामीण वार्डों में कांजी हाउस एवं गौठान आदि महत्वपूर्ण कार्यां के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में प्रस्ताव शामिल किया जाएगा। बैठक में विभागीय सचिव निरंजन दास, नगर निगम भिलाई-चरौदा के आयुक्त चंदन शर्मा, कार्यपालन अभियंता एमपी गोस्वामी, कुम्हारी और पाटन के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भोला सिंह ठाकुर एवं रविन्द्र शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।