बार-बार तबादलों से परेशान आईपीएस अफसर का छलका दर्द, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

बार-बार तबादलों से परेशान आईपीएस अफसर का छलका दर्द, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

बार-बार तबादलों से परेशान आईपीएस अफसर का छलका दर्द, मुख्य सचिव को लिखा पत्र
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: July 4, 2018 10:58 am IST

भोपाल मध्यप्रदेश के एक आईपीएस अफसर ने बार-बार तबादलों से परेशान होकर मुख्य सचिव को पत्र लिख कर अपनी पीड़ा बताई है। 6 महीने में 3 बार तबादला झेल चुके इस अफसर ने कहा है कि बार-बार ट्रांसफर से पारिवारिक जिंदगी में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

दरअसल दिल्ली स्थित मप्र भवन में आईजी सुरक्षा का पद संभाल रहे आईपीएस राजा बाबू सिंह को 2 जुलाई को ही महानिरीक्षक विसबल बनाया गया है। पिछले 6 महीनों में यह उनका तीसरा तबादला है। इससे परेशान होकर उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में बारिश ने मचाई तबाही, सड़क पर बना 20 फीट का गड्ढा, 8 की मौत

पत्र में राजा बाबू सिंह ने लिखा है कि इस तरह बार-बार तबादलों से वे व्यथित हैं। उन्होंने लिखा है कि ऐसे बार-बार तबादलों से उनके पारिवारिक जीवन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।


वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में