छग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया के घर IT का छापा
छग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह भाटिया के घर IT का छापा
छत्तीसगढ़ के बड़े शराब कारोबारी बलदेव भाटिया के ठिकानों पर आज आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है..। सुबह पांच बजे से ये कार्रवाई जारी है..। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा उनके दिल्ली, मुंबई समेत देश के दूसरे बड़े शहरों में स्थित कार्यालयों में छापे की कार्रवाई जारी है..। छत्तीसगढ़ में रायपुर, राजनांदगांव, दुर्ग में भी कार्रवाई की जा रही है..।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छापे के दौरान रायपुर स्थित कार्यालय से अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज मिले हैं.. जिसमें छत्तीसगढ़ के कई बड़े अधिकारी और राजनेताओं के नाम हैं..। शराब के अलावा भाटिया के कई और काम है.. वो रायपुर में एक बड़े स्कूल के मालिक हैं.. साथ ही सौर उर्जा के क्षेत्र में भी उन्होंने निवेश कर रखा है.. इसके अलावा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन में लगने वाले उत्पाद भी वे बना रहे है.. साथ ही कई ब्रांडेड फूड चेन के स्टोर्स भी उन्होंने खोल रखा है.. इन सभी ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ कार्रवाई की है.. सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की ये कार्रवाई लंबी चल सकती है ।

Facebook


