आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

Ads

आईटीबीपी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - February 12, 2021 / 12:14 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

रायपुर, 12 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के जवान ने खुद को गोली मार कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। जवान के आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के उरंदाबेड़ा गांव के करीब आईटीबीपी के 29 वीं बटालियन के जवान मोनू यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उरंदाबेड़ा गांव स्थित आईटीबीपी के शिविर से आज जवानों के दल को गश्त पर रवाना किया गया था। दल के जवान जब गांव से कुछ दूरी पर थे तब मोनू यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने यादव को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोनू यादव उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मोनू यादव पारिवारिक कारणों से परेशान था। हालांकि, उसने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में सही जानकारी जांच के बाद ही मिल सकेगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

भाषा संजीव अर्पणा

अर्पणा