जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी की तबीयत फिर बिगड़ी, निजी अस्पताल में दाखिल
जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी की तबीयत फिर बिगड़ी, निजी अस्पताल में दाखिल
रायपुर। तबीयत बिगड़ने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को पंडरी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। शनिवार दोपहर 3:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को जनरल चेकअप के लिए अस्पातल लाया गया था। चेकअप के बाद सिस्टोपिक जांच की आवश्यकता बताई गई लेकिन बुखार होने के कारण जांच टाल दी गई।
पढ़ें-छत्तीसगढ़ में जेम पोर्टल की जगह सीएसआईडीसी से होगी खरीदी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
देर रात तक बुखार नहीं होने पर उन्हे भर्ती कर लिया गया। वहीं परिवारिक सूत्रों के अनुसार जोगी परिवार अजीत जोगी की तबीयत को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतान चाहता इसलिए आज शाम की फ्लाईट से उन्हे दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाया जा सकता है। बहरहाल सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनका इलाज चल रहा है।

Facebook


