विधानसभा घेरने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

विधानसभा घेरने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार

विधानसभा घेरने जा रहे जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: July 2, 2018 5:57 am IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धान की बालियॉ लेकर प्रदर्शन किया। इसकी शुरुआत एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय से की गई है। जिसमें विधायक आरके राय, सियाराम कौशिक के साथ साथ ऋचा जोगी भी शामिल हुई हैं।

  

बता दें की भाजपा कार्यालय के सामने सोमवार सुबह से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे। इस धरने पर बैठे कार्यकर्ता का कहना है कि पिछले चुनाव के  दौरान सरकार ने किसान हित में बहुत से वादे किये थे लेकिन उनमें से सरकार ने एक भी वादे पूरे नहीं किये है।

ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे थे। आंदोलन को बढ़ता देख पुलिस ने आन्दोलनकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।इस गिरफ्तारी में हजारों कार्यकर्ता के साथ -साथ विधायक आरके राय, सियाराम कौशिक  ऋचा जोगी को भी जेल भेज दिया गया है। जोगी कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्हें उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। इसी तरह सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपए देने का वादा किया था और हर साल बोनस देने की बात कही थी, लेकिन राज्य सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही। 

जोगी कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए विधानसभा घेराव का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को लोधी पारा चौक से आगे बढ़ने नहीं दिया। प्रदर्शन कर रहे पार्टी के नेताओं को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में