नवी मुंबई में छह करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त

नवी मुंबई में छह करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त

नवी मुंबई में छह करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण जब्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 23, 2020 1:49 pm IST

ठाणे, 23 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई में 6.17 करोड़ रुपये के चांदी और अन्य आभूषण एक वैन से जब्त किये गए। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।

वाशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संजीव धूमल ने बताया कि वैन बृहस्पतिवार रात एक टोल प्लाजा से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि वैन की तलाशी लेने पर उसमें से 929.414 किलोग्राम चांदी और अन्य जेवर मिले जिसे कूरियर सेवा के जरिये पुणे, कोल्हापुर और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भेजा जा रहा था।

उन्होंने कहा कि वाशी पुलिस के अलावा आयकर विभाग ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है।

भाषा अमित आशीष

आशीष


लेखक के बारे में