जोगी कांग्रेस को क्या मिला चुनाव चिन्ह, जानिए

Ads

जोगी कांग्रेस को क्या मिला चुनाव चिन्ह, जानिए

  •  
  • Publish Date - July 16, 2018 / 02:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

रायपुर। निर्वाचन आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। उनकी पार्टी को हल जोतता हुआ किसान चुनाव चिन्ह के रुप में मिला है। पार्टी ने इस चिन्ह को ही प्राथमिकता दी थी।

बता दें कि छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जोगी ने इस माह की शुरुआत में दिल्ली स्थित केंद्रीय निर्वाचन आयोग चुनाव चिन्ह के लिए आवेदन दिया था। सबसे पहले उन्होंन चुनाव चिन्ह के रुप में नारियल की मांग की थी लेकिन यह चिन्ह किसी अन्य राज्य की क्षेत्रीय पार्टी को आवंटित हो चुका था। इसलिए उन्हें नए सिरे से आवेदन देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : शिवराज कैबिनेट ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को दी मंजूरी, पढ़िए और भी कई बड़े फैसले

अपने आवेदन में उन्होंने हल जोतते हुए किसान चिन्ह को ही प्राथमिकता में रखा था, इसके बाद विकल्प के रुप में और भी चिन्ह दिए थे।

वेब डेस्क, IBC24