जोगी कांग्रेस का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, 11 सीटों पर बसपा का करेगी समर्थन

जोगी कांग्रेस का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, 11 सीटों पर बसपा का करेगी समर्थन

जोगी कांग्रेस का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी, 11 सीटों पर बसपा का करेगी समर्थन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: April 2, 2019 10:06 am IST

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। कोर कमेटी के फैसले के मुताबिक जेसीसीजे छत्तीसगढ़ के ग्यारह सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी। जनता कांग्रेस ने 11 सीटों पर बसपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का फैसला किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ये जानकारी दी है।

पढ़ें- रमन ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया छलावा, कहा- ये सिलसिला नेहरू, इंदिरा के समय से जारी

आपको जनता कांग्रेस ने बसपा के साथ गठबंधन का दावा करने की बीच बसपा ने लगातार तीन सूची जारी कर 8 लोकसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। इसके बाद से गठबंधन के चुनाव में उतरने को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संशय को दूर करने के लिए पहले तो अमित जोगी ने कोरबा से अजीत जोगी के चुनाव लड़ने के संकेत दिए। बाद में अजीत जोगी ने खुलकर कोरबा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।

पढ़ें- एक महीने में दूसरी बार बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए कितना महंगा 

इसके साथ ही पार्टी ने लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह को बिलासपुर सीट से चुनाव में उतारने के संकेत दिए। हालांकि पार्टी ने रायपुर सीट को लेकर कभी अपना पत्ता नहीं खोला, लेकिन माना जाने लगा था कि लोकसभा में बसपा 8 सीटों पर और जोगी कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के अनुसार बसपा ने शेष तीन सीटों रायपुर, बिलासपुर और कोरबा सीट के लिए भी नामांकन पत्र खरीद लिया है। बसपा ने ये नामांकन पत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से चर्चा के बाद खरीदे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। 


लेखक के बारे में