9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जूडा, 48 घंटो में मांग पूरी नहीं होने पर देंगे सामूहिक इस्तीफा

Ads

9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर जूडा, 48 घंटो में मांग पूरी नहीं होने पर देंगे सामूहिक इस्तीफा

  •  
  • Publish Date - September 27, 2018 / 07:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

रायपुर। जूडा अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। अस्पताल परिसर में हो रही हिंसा की घटनाओं पर पुलिस कार्यवाही न होने और अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के विरोध में जूडा अम्बेडकर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे गैं। जूडा ने 48 घंटो में उनकी नौ मांगे पूरी नहीं होने पर सामूहिक इस्तीफा देने की धमती दी है। 

जूडा की 9 मांगें-

1. अस्थि रोग विभाग रेसिडेंट के साथ हुई मारपीट में संस्था की ओर से तत्काल एफआईआर हो 

2. अस्थि रोग विभाग रेसिडेंट के साथ हुई मारपीट में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हो।

3. मेकाहारा में आने वाले सभी मरीजों का इलाज नि:शुल्क किया जाए और स्मार्ट कार्ड की बाध्यता खत्म करते हुए सभी प्रकार की बिलिंग बंद किया जाए।

4. केजवल्टी व वार्ड में वार्ड ब्वॉय, नर्सिंग स्टाप, आईसीसीयू में ईसीजी टेक्निशियन की समुचित नियुक्ति करते हुए रक्त जांच सबंधी व्यवस्था को रल तथा जन सामना्य के समझने योग्य किया जाए।

5. पर्ची के लिए लगने वाली लाइन को समाप्त करने के लिए मरीजों का रिकॉर्ड ऑन लाइन करते हुए फाइल और कागज का इस्तेमाल कम से कम किया जाए।

6. अस्पताल में सिक्योरिटी ऑफिसर को तत्काल बर्खास्त करते हुए सिक्योरिटी टेंडर की विवेचना किया जाए।

7. सामान्य इन सर्विस रेसिडेंट सभी हड़ताल में शामिल हैं। जिसके अनुसार निर्णय लिया जाए।

8. समस्त रेसिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी ऑवर्स सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन के अनुसार तय किया जाए।

9. रेसिडेंट डॉक्टरों को मिलने वाले मानदेय में वृद्धि के संबंध में तत्काल लिखित निर्णय लिया जाए।

 

 

वेब डेस्क, IBC24