ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज को नौटंकीबाज़ और किसानों को धोखा देने वाला बताया

Ads

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज को नौटंकीबाज़ और किसानों को धोखा देने वाला बताया

  •  
  • Publish Date - June 17, 2017 / 05:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

मध्यप्रदेश के खलघाट में कांग्रेस के जेल भरों आंदोलन में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज पर जमकर निशाना साधा. सिंधिया ने शिवराज को नौटंकीबाज और किसानों को धोखा देने वाला बताया. सिंधिया के मुताबिक सरकार ने किसानों को लूटकर अपना खजाना भरा है. साथ ही प्रदेश में अवैध उत्खनन और महंगाई बढ़ाकर जनता को भी लूट रही है. सिंधिया के मुताबिक जब तक सरकार किसानों के कर्जमाफी के साथ समर्थन मूल्य में वृद्धि नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा. सिंधिया से पहले अजय सिंह, अरुण यादव, मोहन प्रकाश समेत कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार पर हमला बोला. वहीं कमलनाथ ने शिवराज के उपवास पर निशाना साधते हुए इसे साजिश बताया.