पेंट दुकान में लगी भीषण आग ,एक महिला की मौत

पेंट दुकान में लगी भीषण आग ,एक महिला की मौत

पेंट दुकान में लगी भीषण आग ,एक महिला की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 13, 2018 5:26 am IST

खरगोन।मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के सनावद स्थित मोरटक्का चौराहे पर आज सुबह सौरभ ट्रेडर्स नाम की पेंट की दुकान  में अचानक आग लग गयी।बताया जा रहा है कि यहां दुकान के साथ -साथ लोग ऊपर निवास भी करते थे। जिसके चलते घर और दुकान की आग मिनटों में भीषण रूप धारण कर ली।जिसके चलते घर में मौजूद एक महिला की जहरीले धुंऐ के कारण दम घूटने से मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें – पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 116 निरीक्षकों का तबादला ..देखिए सूची

बताया जा रहा है कि  आग लगने से दुकान और घर में रखा लाखों रूपए का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सनावद सहित बडवाह, खरगोन और अन्य स्थानों से पहुंची दमकलों द्वारा करीब चार से पांच से छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद सनावद पुलिस द्वारा फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में